Home हाजीपुर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे ट्रॉली, 8 की मौत...

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे ट्रॉली, 8 की मौत 6 झुलसे

Bihar:  हाजीपुर से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नाइपर गेट के निकट बाबा चुहरमल स्थान के पास एक डीजे ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसके कारण 8 युवको की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन युवक गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे युवको को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बरई टोला जढुआ निवासी परमेश्वर पासवान के पुत्र कालू पासवान, मिंटू पासवान के पुत्र आशिक कुमार समेत युवक शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही गंभीर रूप से झुलसे युवको की पहचान जढुआ निवासी उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार एवं मदन पासवान के पुत्र साजन कुमार बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, औद्योगिक थानाध्यक्ष राजेश रंजन,नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जढुआ एवं औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव से कांवरिया पहलेजा घाट जल लेने के लिए निकले थे। पहलेजा घाट से जल लेकर सभी बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करते। इसी दौरान नाइपर गेट बाबा चुहरमल स्थान के निकट हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीजे ट्रॉली पर सवार 8 युवको की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

स्मैक तस्करों से मुठभेड़ के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, चार संदिग्ध गिरफ्तार

जहानाबाद के छह होटलों में एक साथ पुलिस की दबिश, 25 महिला-पुरुष हिरासत में; संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज

भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर तड़के गोलियां चलने से मचा हड़कंप, स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

दुल्हन का बड़ा फैसला: नशे में धुत दूल्हे को ठुकराया, खाली हाथ लौटी बारात

एटीएम में फंसा कार्ड बना जाल, 4.82 लाख की साइबर ठगी से हड़कंप ‘मदद’ के नाम पर फंसाया, खाते से साफ हो गई बड़ी रकम

मांझी का बयान, हनुमान जी को जनजातीय देवता बताया

सम्पति विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को मारा गोली, स्थिति गंभीर

विद्यालय में जमकर हंगामा, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप

10 दिनों से लापता युवक ही हत्या, जानवर नोच खाए शव

इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से झूलसे युवको को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रशासन मृतक की पहचान करने में जुटी है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी शिवम कुमार ने बताया कि हम लोग अपने दोस्तों के साथ सुल्तानपुर से डीजे ट्रॉली पर सवार होकर पहलेजा घाट के लिए निकले थे। पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करते। इसी दौरान बाबा चौहरमल स्थान के निकट हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे ट्रॉली आ गया। जिसमें 8 युवको की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन युवक  गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम यश पाल मीणा, सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद डीपीएम कुमार मनोज मौके पर पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।

ट्यूशन पढ़ने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप

मेढ़ गांव में विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर खंती से हमला

हाटा में रक्तदान के लिए आगे आए लोग, तीन युवाओं ने किया महादान; सांसद मनोज राम ने किया शिविर का उद्घाटन

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

 

 

 

Exit mobile version