Home हाजीपुर अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर कर दी हत्या

अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर कर दी हत्या

Bihar: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर तेलिया सराय के पास दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक हाजीपुर सिविल कोर्ट में मुंशी का काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मुजफ्फरपुर की तरफ से हाजीपुर की तरफ आ रहा था। तभी सराय थाना क्षेत्र के तेलिया सराय के पास अपराधियों ने बाइक रुकवा कर युवक को गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवहीं मृतक युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में की गई है जो राज मंगल राय के पुत्र  बताये जा रहे है। रंजन हाजीपुर सिविल कोर्ट में मुंशी का काम करता था। रोज की तरह वह कोर्ट अपने घर से बाइक से आ रहा था। तभी घात लगाए अपराधियों ने तेलिया सराय के पास गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक का एक साल का बेटा भी है। वहीं पुलिस मौके से 3 खोखा भी बरामद किया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर वैशाली एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बातया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाँच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द घटना का उदभेदन होगा।

पुलिस की घेराबंदी, मवेशी लदा टाटा मैजिक पकड़ाया; एक तस्कर गिरफ्तार

कैमूर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पूजन

छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबकर 17 वर्षीय शिवम की मौत

खरना का प्रसाद ग्रहण कर शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास, छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अमांव गांव में आधी रात घर में घुसे चोर, गहने और नकदी लेकर फरार

बैंक से घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़कर 2 लाख की चोरी चेकबुक-पासबुक भी ले उड़े उचक्के

छठ घाटों की सुरक्षा और व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गहरे पानी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और रोशनी की व्यवस्था का निर्देश

सलेमपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार; 21 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ व शराब और नकदी बरामद

डुमरिया में दरवाजे पर पहुंचकर किया हमला, पति-पत्नी को पीटा, दोनों घायल

घर में सो रहे थे मां और बहू, आधी रात को घुसे चोर; गहने और नकदी गायब

 

Exit mobile version