30-year-old woman died on the spot due to lightning, one and a half year old innocent including 5 children became orphaned

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- 100 करोड़ की कथित निवेश ठगी की जांच तेज, मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी
- आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार युवक की मोबाइल डेटा और हथियार से खुल सकती हैं नेटवर्क की कई परतें, फोरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी आगे की कार्रवाई
इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय प्रमिला देवी अत्यंत गरीब परिवार से है, पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि प्रमिला देवी ग्राम शेरपुर में ही दूसरों की खेत जमा पर लेकर अपने बच्चों का भरण पोषण के लिए खेती कार्य करती थी, मंगलवार शाम 4 बजे के करीब वह अपनी 11 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी को साथ में लेकर खेत की तरफ घूमने के लिए गई थी, उस समय अचानक मौसम बदला और बरसात होने लगी उसी क्रम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रमिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री अंजली कुमारी भाग्यवश बच गई।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत उदयरामपुर के निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि दिलरंजन सिंह पटेल के द्वारा बताया गया कि मृतका प्रमिला देवी के पति राजेंद्र कुमार पासवान अपने माता पिता के इकलौते पुत्र है, उनके माता-पिता का देहांत काफी समय पूर्व हो चुका है, परिवार के नाम पर राजेंद्र पासवान उनकी पत्नी प्रमिला देवी एवं चार पुत्रियां एवं 1 पुत्र थे, जिसमें सबसे बड़ी पुत्री 11 वर्षीय अंजली कुमारी, उसे छोटी मंजरी कुमारी, पुत्र विशाल कुमार, रीता कुमारी सबसे छोटी डेढ़ वर्षीय गीता कुमारी के भरण-पोषण के लिए प्रमिला देवी के पति राजेंद्र पासवान बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं।
शाम 4 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रमिला देवी की मौत हो गई, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रमिला देवी को उनके घर पर लाया गया जांच पड़ताल के दौरान गांव के स्थानीय चिकित्सक के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद यह सभी लोग चैनपुर थाना शव को लेकर पहुंचे हैं।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई प्रमिला देवी की मौत के बाद उनके पांचों बच्चे अनाथ हो चुके हैं, परिवार के नाम पर सिर्फ एक उनके पिता ही है, वह भी इस समय बेंगलुरु में है, जिन्हें फोन के माध्यम से इस घटना की सूचना दे दी गई है, इन सभी में सबसे दुखद व लोगों के बीच चर्चा का जो विषय है, वह यह है कि प्रमिला देवी के मौत के बाद उनकी डेढ़ वर्षीय बच्ची के लालन पालन कार्य किसके द्वारा किया जाएगा यह एक गंभीर समस्या स्थानीय ग्रामीणों के सामने उत्पन्न हो चुकी है।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
इस मामले से संबंधित जानकारी इन लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर गश्ती दल को भेजा जा रहा था, तब तक जानकारी प्राप्त हुई की ग्रामीण मृतक के शव को लेकर थाने पर ही पहुंच रहे हैं, थाने पर पहुंचने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत हल्का कर्मचारी शंकर शरण उपाध्याय को मौके पर भेजा गया है, कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार