Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 27 अक्टूबर को गुनई गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना को लेकर गांव के ही पिंटू बिंद ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर चंदन बिंद और उसकी पत्नी मीरा देवी के विरुद्ध गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई के क्रम में पुलिस को चंदन बिंद के संबंध में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की आवश्यक मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।