Home बाँका रोड ब्रेकर पर उछलने के दौरान हुआ प्रसव, सड़क पर गिरा नवजात

रोड ब्रेकर पर उछलने के दौरान हुआ प्रसव, सड़क पर गिरा नवजात

Bihar: बांका जिले में शनिवार की रात एक युवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। देर रात प्रसव पीड़ा अधिक होने पर युवती रोने-चीखने लगी। जिसके बाद परिजनों ने गांव के आशा कार्यकर्ता को बुलाया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता ने युवती को लेकर तत्काल अस्पताल चलने को कहा। तत्काल ई रिक्शा बुलाया गया और अस्पताल के लिए निकला गया। अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में एक ठोकर पर ई रिक्शा उछला। इसके बाद सभी लोग अस्पताल पहुंचे। जहां जब प्रसूता शिल्पी की जांच किया गया तो पेट में बच्चा नहीं था। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा शिल्पी से पूछा गया की बच्चा कहां है तो प्रसूता के द्वारा बताया गया की ठोकर पर जब ई-रिक्शा उछला था तब पेट से कुछ तेजी से निकलता महसूस हुआ था और असहनीय दर्द से राहत मिली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

जिसके बाद बिना समये गवाए परिजन नवजात की खोज में वापस लौट गए। जहां वह बच्चा एक दूसरे व्यक्ति के पास मिला जो व्यक्ति उस बच्चों को देने से इनकार कर रहा था। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया तब बच्चा को युवक के द्वारा परिजनों को सौपा गया। बच्चा लहुलूहान है। उसे अस्पताल लाया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है बच्चे की शरीर पर कुछ खरोंचे हैं पर वह स्वस्थ है, खतरे से बाहर है। दरसल यह घटना बांका जिले शंभुगंज प्रखंड के टीना गांव की है। प्रसूता शिल्पी कुमारी राजेश तांती की पत्नी बताई जा रही है। वही शिल्पी की सास मीरा देवी ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे के बाद प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई थी। जिसके बाद आशा कार्यकर्ता माला देवी के साथ हम सब ई रिक्शा से शंभूगंज अस्पताल जा रहे थे। तभी जल्दी से अस्पताल पहुंचाना चाह रहे थे रास्ते में अधिक पीड़ा सताने पर शिल्पी बेचैन होने लगी थी।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

गोयड़ा गांव के मंदिर के समीप सड़क पर ठोकर पार होते ही ई-रिक्शा उछला और किसी को पता ही नहीं चला कि बच्चा वहीं गर्भ से बाहर निकलकर सड़क पर जा गिरा। इस बात की जानकारी तब हुआ जब शिल्पी को प्रसव कक्ष में भर्ती कराया। चिकित्सक ने जब शिल्पी की जांच की तो नवजात के बारे में पूछने लगे तो समझ में आया कि बच्चा सड़क के ठोकर पर ही हो गया है। जिसके बाद हम लोग गोयड़ा गांव पहुंचे। जंहा बच्चा गांव के डबलू ठाकुर के पास से मिला। लेकिन डबलू बच्चा देने से इन्कार करने लगा था। ग्रामीण जुटे और दो भाग में बंट गए। विवाद होने लगा। आधे लोग कहने लगे कि बच्चे को उसकी मां को दे दिया जाए और आधे कहने लगे कि डबलू ने बच्चे को बचाया है इसलिए बच्चे पर उसका हक है। इसके बाद आशा ने अस्पताल के चिकित्सक को सूचना दी। चिकिस्तक डा. शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को भेजा। पुलिस के हस्तक्षेप पर बच्चे को मां की गोद मिली और उसे अस्पताल लाया गया। लोगों के मुताबिक यह घटना और इसमें बच्चे का जीवित बचे रहना ईश्वरीय सत्ता का चमत्कार है जो दशकों या सैकड़ों वर्ष में कभी-कभार ही होता है।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

 

 

Exit mobile version