Home पटना ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार,...

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला: बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध पर उठाए सवाल

Bihar: पटना, बिहार में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव  ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बेगूसराय दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन अपराध नियंत्रण में राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बेगूसराय के केशावे गांव पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने कहा, “बिहार में हर दिन बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार चुप है। सत्ता में बैठे लोग दारू और बालू में मदहोश हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।” तेजस्वी यादव राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की माता के श्राद्धकर्म में शामिल होने मटिहानी क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न दवाएं और न ही पर्याप्त संसाधन। शिक्षा व्यवस्था कमजोर है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता परेशान है, वहीं किसान ओलावृष्टि से संकट में हैं। अररिया की हालिया हिंसक घटना का उल्लेख करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग शांति और सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन दिनदहाड़े बाजार में हत्या जैसी घटनाएं राज्य में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी अराजक स्थिति के लिए जवाबदेह कौन है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध, अफसरशाही और अव्यवस्था चरम पर है तथा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

Exit mobile version