Home दुर्गावती कर्मनाशा नदी में तैरता मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन...

कर्मनाशा नदी में तैरता मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से लापता था ग्रामीण

कैमूर: कर्मनाशा नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव, दुर्गावती थाना क्षेत्र का मामला

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मसौढ़ा पंचायत स्थित आदर्श नुआंव गांव के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कर्मनाशा नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित जिला अस्पताल भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक की पहचान मनोज सिंह (लगभग 46 वर्ष), पिता कमला सिंह, निवासी आदर्श नुआंव गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह गुरुवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के पास से गुजरने वाली कर्मनाशा नदी में उनका शव उतराया हुआ देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन मौके पर पहुंच गए।

मृतक के परिवार में पत्नी चिंता देवी (42 वर्ष), बेटी मनीषा कुमारी (21 वर्ष), बड़ा बेटा आदर्श और छोटा बेटा अविनाश (12 वर्ष) हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
स्थानीय पंचायत मुखिया संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई, जहां शोकाकुल माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version