Home पटना बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम,...

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: मैट्रिक टॉपर्स को 2 लाख तक इनाम, छात्रवृत्ति राशि भी बढ़ी

Bihar: पटना, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए इस बार पुरस्कार और छात्रवृत्ति की राशि में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। बोर्ड के अनुसार, टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले कुल 139 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा सभी पुरस्कृत छात्रों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि टॉप 10 में आने वाले छात्रों के लिए “बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति” योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि भी बढ़ा दी गई है।

अब इन छात्रों को प्रतिमाह 2 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति उन्हें तब तक मिलेगी, जब तक वे राज्य या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान में नियमित रूप से पढ़ाई करते रहेंगे। 11वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययन करने पर दो साल तक हर महीने यह राशि मिलेगी। वहीं यदि छात्र तकनीकी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेते हैं, तो कोर्स पूरा होने तक उन्हें हर महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इस फैसले से राज्य के मेधावी छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Exit mobile version