Home दुर्गावती दुर्गावती नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव में...

दुर्गावती नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने मांगा मुआवजा

कैमूर: दुर्गावती नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां उधपुरा गांव के समीप दुर्गावती नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नदी में तैरता शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्वार्थी सिंह यादव (80 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगरनाथ यादव, निवासी उधपुरा के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, वे गुरुवार दोपहर शौच या टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण कृषि कार्य के लिए नदी किनारे पहुंचे, तो उन्होंने नदी में एक शव तैरता देखा। तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दुर्गावती थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय युवा समाजसेवी व राजद नेता राकेश यादव उर्फ सोनू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार से थे, इसलिए सरकार को उनके परिजनों को उचित मुआवजा देना चाहिए। वहीं, सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंडित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version