Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ईंट भट्ठा से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अरैल गांव निवासी 45 वर्षीय नंदलाल बैठा, पिता स्वर्गीय डमरित बैठा, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नंदलाल बैठा जिगनी गांव स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। वे खच्चर से ईंट ढोने का काम करते थे।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे काम खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदर्श नुआव गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद साथ में मौजूद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए दुर्गावती अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि नंदलाल बैठा की दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी इसी साल के लिए तय कर रखी थी। लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे घर में शोक का माहौल है।
परिजनों ने मांगा मुआवजा
भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
