Home पटना पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा...

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

Bihar: पटना में गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान बिहार की राजनीति में एक खास नज़ारा देखने को मिला। अलग-अलग दलों के तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे, जिससे यह प्रक्रिया और अधिक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन गई। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नितीश कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा  शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News तीनों नेताओं का एक साथ नामांकन करना बिहार की राजनीति में एक अनोखी घटना मानी जा रही है। इसके अलावा जदयू की ओर से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान एनडीए खेमे में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी के पदाधिकारी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे। नेताओं ने इसे गठबंधन की मजबूती और एकजुटता का संकेत बताया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों का एक साथ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करना आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इससे गठबंधन की रणनीति और राजनीतिक संदेश दोनों स्पष्ट होते हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले से ही बिहार की राजनीति गर्म है। ऐसे में यह घटनाक्रम प्रदेश की राजनीति में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है। यदि चुनाव की आवश्यकता हुई तो 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। बिहार से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, उनमें अमरेंद्रधरी सिंह, प्रेमचाँद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं।

Exit mobile version