Home पटना आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी...

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा: पटना का निजी अस्पताल सस्पेंड, गलत सर्जरी पर क्लेम का खुलासा

Bihar: पटना में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक निजी अस्पताल द्वारा किए गए गंभीर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने संबंधित अस्पताल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल ने एक महिला मरीज के इलाज में भारी अनियमितता बरती। चीरास्थल हर्निया के नाम पर आयुष्मान योजना के तहत पैकेज बुक किया गया, जबकि वास्तविकता में मरीज की गर्भाशय निकालने की सर्जरी (हिस्टेरेक्टॉमी) की गई। यह अंतर न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मरीज की सुरक्षा से भी खिलवाड़ माना जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsहैरानी की बात यह रही कि जिस बीमारी के नाम पर क्लेम किया गया, उससे संबंधित मरीज का कोई पूर्व सर्जिकल इतिहास ही नहीं मिला। मेडिकल मानकों के अनुसार, चीरास्थल हर्निया आमतौर पर पहले हुए ऑपरेशन के बाद ही विकसित होता है। इसके अलावा, अस्पताल द्वारा प्रस्तुत अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच रिपोर्ट भी जांच में फर्जी पाई गईं।

सिविल सर्जन की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्पताल को सस्पेंड कर दिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई अस्पताल नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version