Home बाँका जीतनराम मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा NDA एकजुट, विपक्ष में...

जीतनराम मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा NDA एकजुट, विपक्ष में PM व CM बनने की लड़ाई

Bihar: बांका जिले में रविवार को होटल आरआर ग्रांड में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। वही इस बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के द्वारा कहा गया की यह राष्ट्रीय परिषद की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। बांका में संगठन की स्थिति मजबूत नहीं रहने के कारण यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगे कहा की कार्यकर्ताओं को जोश एवं तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। वही अनुसूचित जाति की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी आबादी पहले से अधिक है। लेकिन मतदाता सूची में नाम उससे कम हैं।

जिसके चलते जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के संवैधानिक सिद्धांत से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज से ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान प्रारंभ करने की अपील की। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की विपक्ष के नेताओ में PM एवं CM बनाने की लड़ाई है, NDA एकजुट है।

 

Exit mobile version