Home बाँका वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन...

वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन ने रोकी शादी, पंचायत के बाद सुबह हुई रस्में पूरी

बांका में अनोखी शादी: नशे में दूल्हे को देख दुल्हन ने वरमाला से किया इंकार, पंचायत के बाद हुई शादी

Bihar: बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित कमड्डी गांव में एक शादी समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब वरमाला से ठीक पहले दूल्हे की हालत बिगड़ती देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद रात भर दोनों पक्षों के बीच बहस और तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि शुक्रवार सुबह पंचायत और बातचीत के बाद मामला सुलझा और अंततः शादी संपन्न कराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार कमड्डी गांव निवासी प्रभाष कुमार सिंह की पुत्री स्वीटी कुमारी की शादी भागलपुर जिले के बाथ गांव निवासी राजेश कुमार रंजन के पुत्र सौरभ कुमार रंजन से तय हुई थी। शादी को लेकर लड़की पक्ष द्वारा काफी भव्य तैयारियां की गई थीं। बारात के स्वागत के लिए गांव को सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोज-भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। गुरुवार की रात बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बारात कमड्डी गांव पहुंची। सेहरा बांधे दूल्हा रथ पर सवार होकर बारात के साथ समारोह स्थल तक पहुंचा। शुरुआती रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं, लेकिन इसी बीच दूल्हे के कुछ दोस्तों ने मजाक में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।

इसके बाद दूल्हे की हालत अचानक बिगड़ने लगी। वह लड़खड़ाने लगा और अजीब तरह की हरकतें करने लगा। जब वरमाला के लिए मंच पर मौजूद दुल्हन और उसके परिजनों को दूल्हे की इस हालत की जानकारी मिली तो दुल्हन ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और दोनों पक्षों के बीच देर रात तक तीखी नोकझोंक होती रही। पूरे गांव में रात भर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। शुक्रवार सुबह जब दूल्हे की स्थिति सामान्य हुई, तब दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई। करीब पांच घंटे तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी और अंततः पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद दुल्हन को विधिवत विदा कर दिया गया। यह घटना पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही और लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Exit mobile version