Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी
- ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
यहां जंगली जानवर खुले में घूमते दिखेंगे जबकि पर्यटक पिंजरेनुमा बंद बस में घूमेंगे, 250 रुपए की टिकट लेकर जू सफारी का सैलानी आनंद ले सकते हैं, सैलानी घर बैठे भी rajgirzoosafari.in पर ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकते हैं, जू सफारी के अंदर सुरक्षा के लिए वन विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
वर्ष 2017 में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था, शिलान्यास से अगले 2 साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करना था लेकिन लॉकडाउन के चलते काम में देरी हुई, राज्य सरकार ने जू सफारी निर्माण का जिम्मा एवं पर्यावरण विभाग के कुमार हाइट प्राइवेट लिमिटेड को दिया है, यहां गुजरात के जूनागढ़ से गिर शेर मंगाए गए हैं, 3 जोड़ी बाघ को भी मंगाया गया है, 1 जोड़ी तेंदुआ और एक जोड़ी भालू भी जू सफारी में छोड़े गए हैं, इसके अलावा हिरण, कृष्ण मृग, चीतल, बारहसिंघा, नीलगाय आदि जानवर मौजूद है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
इस जू सफारी के परिसर में इंट्रेंस प्लाजा का निर्माण कराया गया, यहां काउंटर सर्च ऑप्शन, ओरिएंटल और इंटरप्रेटेशन सेंटर, प्रतीक्षालय और रेस्तरां, ऑडिटोरियम एम्फीथियेटर, सफारी बस, पार्किंग, अस्पताल, प्रशासनिक भवन एवं कर्मचारियों का आवास बनाया गया है, व्याख्या केंद्र के अंदर जंगली जानवरों का आर्टिफिशियल मनमोहक पुतला बनाया गया है, वहीं 180 डिग्री 3D थिएटर का भी निर्माण कराया गया है यहां जानवरों से संबंधित फिल्में दिखाई जाएंगी।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
यहां हाईटेक बाथरूम का निर्माण कराया गया है जिसे सभी आधुनिक उपकरणों के साथ सुसज्जित किया गया है तो वही प्रदर्शनी हॉल का निर्माण कराया गया है, बच्चों को खेलने के लिए पार्क का निर्माण कराए गए हैं जहां कई झूले भी लगाए गए हैं।
- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
- इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, मुंडेश्वरी धाम में हुई शादी; पति से अनबन के बाद नवविवाहिता की मौत, मायके ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
बिहार का यह पहला ज़ू सफारी पार्क होगा जहां खुद को गाड़ी में बंद कर जंगली जानवरों को खुले में विचरण करते हुए देख सकेंगे, वन विभाग की ओर से फिलहाल पांच बैटरी संचालित बसों का इंतजाम किया गया है, वही इस जू सफारी में 0.38 हेक्टेयर में तितलियों का पार्क, 10.74 हेक्टेयर में विश्व की विभिन्न प्रजातियों के चिड़ियों की एवियरी, 20.54 हेक्टेयर में शेर सफारी, 20.50 हेक्टेयर में बाघ सफारी, 20.63 हेक्टेयर में तेंदुआ सफारी, 20.60 हेक्टर में भालू सफारी, 45.62 हेक्टेयर में हिरण, चीतल और सांभर सफारी है।
- मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार
- युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह के अलावे स्थानीय सांसद विधायक व वरीय अधिकारियों के साथ जिले के डीएम, एसपी भी मौजूद रहे।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार