Home गोपालगंज भागलपुर डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना 20 हजार की...

भागलपुर डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना 20 हजार की ठगी

Bihar: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से एक खबर सामने आ रही है जंहा एक व्यक्ति से भागलपुर के जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर 20 हजार रुपये की साइबर ठगी कर लिया गया है। मामले में पीड़ित संजय कुमार पांडेय के द्वारा गोपालगंज साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनके द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 6 जुलाई की सुबह गोपालगंज के पूर्व जिलाधिकारी व वर्तमान में भागलपुर के जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी की फेसबुक आइडी से मैसेज बाक्स में एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें संतोष कुमार नाम के सीआरपीएफ अफसर के काल आने की बात कही गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मैसेज पढ़ने की कुछ ही देर बाद संतोष कुमार नाम के एक व्यक्ति ने अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर काल किया। खुद को पटना सीआरपीएफ का कमांडेंट बताते हुए फोन पर बातचीत की। कथित सीआरपीएफ कमांडेंट ने जम्मू कश्मीर में स्थानांतरण होने के बाद इलेक्ट्रानिक सामान व फर्नीचर बेचने की बात कही। साथ ही अपने प्रबंधन से सभी सामान को भिजवा देने की बात भी कही। इलेक्ट्रानिक सामान व फर्नीचर भेजने के लिए 20 हजार रुपये की मांग संजय से की गई। जिसके बाद  मुन्नी देवी के फोनपे पर 20 हजार रुपये सीआरपीएफ कमांडेंट के कहने पर भेज दिया गया। इसके बाद संजय की ओर से भागलपुर के जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी से दूरभाष पर बातचीत की गई। इसमें उन्होंने उस व्यक्ति को अनजान बताया।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

जिसके बाद पीड़ित की ओर से साइबर क्राइम कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर साइबर ठगी का शिकार होने की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत देकर साइबर थाने में प्राथमिकी कराई गई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी कर लेने के बाद साइबर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साइबर अपराधियों ने गोपालगंज के जिलाधिकारी मो. मकसूद आलम के व्हाट्सएप अकाउंट को बीते 17 जून को हैक कर लिया था। इस मामले में गोपनीय शाखा गोपालगंज में कार्यरत मुकेश कुमार वर्मा ने साइबर थाना गोपालगंज में प्राथमिकी कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात साइबर अपराधियों की ओर से डीएम के सरकारी नंबर पर चल रहे व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया था। इससे संदेश प्राप्त करने तथा भेजने में कठिनाई हो रही थी। इसकी प्राथमिकी साइबर थाना में कराई गई थी।

तीन करोड़ की लूट के विरोध में कोचस बाजार बंद, कारोबारियों में आक्रोश; पुलिस के सामने अपराधियों की तलाश बड़ी चुनौती

शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा

सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा

रोहतास में दिनदहाड़े खूनी वारदात: घर के बाहर टहल रही 50 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक सवार फरार

ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने पकड़ा; चोरी के मोबाइल भी बरामद

महागठबंधन में बढ़ती खींचतान पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीतिक गठजोड़ नहीं, अपने-अपने हिसाब से चल रहे दल

एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

स्कूल में मारपीट के वायरल वीडियो के बाद सामने आया दूसरा पक्ष, दो शिक्षकों पर अभद्रता के आरोप

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेल; अब उठ रहा शव की पहचान पर बड़ा सवाल

बिक्रमगंज के विहंगम यज्ञ में पहुंचीं 20 संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

 

 

 

Exit mobile version