Home कुदरा बालू लदा हाइवा की ट्रक से जोरदार टक्कर, चालक की मौत

बालू लदा हाइवा की ट्रक से जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलबिली गांव के समीप नेशनल हाईवे जीटी रोड पर एक बालू लदा हाइवा की ट्रक से जोरदार टक्कर हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में हाइवा चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक की पहचान धर्मेंद्र शर्मा के रूप में की गई है, जो रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के करूप गांव के श्याम बिहारी शर्मा के पुत्र बताये जा रहे है। ट्रक पर कोयला लदा था जबकि हाइवा सोन नदी का बालू लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। दुर्घटना की वजह से हाइवा का चालक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके उसके केबिन में फंस गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा काफी मशक्कत से चालक को बुरी तरह से घायल अवस्था में क्षतिग्रस्त केबिन से बहार निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कामेश्वर राम ने बताया कि नेशनल हाईवे के दक्षिणी लेन पर कोयला लेकर जा रहे ट्रक में कोई गड़बड़ी आ गई थी, जिसके कारण वह सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान सासाराम की तरफ से बालू लेकर जा रहा हाइवा उससे जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का केबिन खिलौने की तरह टूट-फूट व पिचक गया था और उसका चालक उसमें फंसा हुआ था। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर केबिन में फंसे हुए चालक को बाहर निकाल कर कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की वजह से चालक के दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, जहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके शव को स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे जीटी रोड पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा क्रेन, जेसीबी आदि की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित जगह पर हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया।

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

सिसौड़ा सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, वाराणसी में इलाज के दौरान घायल की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

दाखिल-खारिज की शिकायत पर अंचल कार्यालय पहुंचे रामगढ़ विधायक, अधिकारियों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए रिटायर्ड सेना जवान, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार

रामगढ़ के उप प्रमुख पर केस: सीओ ने लगाया धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

आर्मी जवान को जिंदा जलाने के प्रयास पर भड़का आक्रोश, 24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो रामगढ़ थाना घेरने और सड़क जाम की चेतावनी

तीन दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

पोखरे में डूबा आठ साल का अनुज, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

जमीन विवाद में आर्मी जवान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मौत को लेकर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी

 

Exit mobile version