Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान पोखरे के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरे पानी में जा गिरा। पानी अधिक होने के कारण बच्चा खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को हुई तो उन्होंने तत्काल बच्चे को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और अनुज को बाहर निकालकर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अनुज की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिवार के लोगों को मिली, माहौल गमगीन हो गया। इकलौते बेटे को खोने के बाद मां-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल पूरी तरह शोकाकुल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।