Home कुदरा पुसौली में एनएच-19 पर भीषण टक्कर, चार वाहन भिड़े; ट्रक के केबिन...

पुसौली में एनएच-19 पर भीषण टक्कर, चार वाहन भिड़े; ट्रक के केबिन में फंसा खलासी

पुसौली में NH-19 पर 4 वाहन भिड़े, ट्रक केबिन में फंसा खलासी

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर पुसौली पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। दुर्घटना में मुर्गी दाना लदे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार खलासी करीब 10 मिनट तक फंसा रहा। जानकारी के अनुसार, एनएच-19 पर एक यात्री बस सवारी उतारने के लिए अचानक रुक गई। बस के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसके पीछे चल रहे वाहनों के चालकों को भी तत्काल ब्रेक लगाना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान पीछे से आ रहा मुर्गी दाना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे के वाहनों से जा भिड़ा। देखते ही देखते चार वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के केबिन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में मौजूद पंजाब निवासी खलासी केबिन में फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और मौके पर मौजूद अन्य ट्रक चालक मदद के लिए जुट गए।

खलासी को बाहर निकालने के लिए दूसरे ट्रक की मदद ली गई। क्षतिग्रस्त केबिन में रस्सी बांधकर उसे खींचा गया और करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद एनएच-19 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

 

 

Exit mobile version