Home कुदरा कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन...

कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

कुदरा में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

Bihar:  कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में महिला और युवती से झपट्टा मारकर चेन व अन्य सामान छीनने के दो मामलों का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज स्थित एनएच-19 पर एक महिला के साथ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली थी। वहीं 22 सितंबर 2026 को कुदरा-पुसौली रोड के बीच चेन स्नैचर ने टेम्पू में बैठी एक युवती को निशाना बनाया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस घटना में भी झपट्टा मारकर चेन छीन ली गई थी।दोनों घटनाओं में पीड़ितों के पर्स में मोबाइल, नकद रुपये और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे, जिन्हें आरोपित छीनकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुदरा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर के मामले में कांड संख्या 439/26 तथा 25 सितंबर को दर्ज दूसरे मामले में कांड संख्या 455/26 दर्ज किया गया था। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत कार्रवाई की गई।जांच के दौरान पुलिस ने 27 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शफक अब्बास, पिता आले हसन, निवासी पचनारी; हरे राम कुमार, पिता कलिंदर सिंह, निवासी समहौता; और अरुण कुमार, पिता अर्जुन पासवान, निवासी रिसाइया, थाना शिवसागर, जिला रोहतास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर दोनों घटनाओं में उनकी भूमिका और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कैमूर पुलिस ने सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि पर्स या बैग को सड़क की तरफ लटकाकर न चलें। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई देने पर तत्काल डायल-112 या स्थानीय थाना को सूचना दें। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Exit mobile version