Home नालंदा नालंदा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर...

नालंदा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

Bihar: नालंदा साइबर फ्रॉड का सबसे सुरक्षित नगरी बन चुका है। यंहा आये दिन विभिन्न प्रदेशों की पुलिस के द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ितों की शिकायत लेकर छापेमारी किया जाता है। इसी बिच ज़िले के नूरसराय थाना की  पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हेगनपुरा गांव के पास से दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ किया गया तो दोनों ने खुद को साइबर फ्रॉड बताया। उनके पास से जांच के दौरान 42 हज़ार नगद, 4 एंड्रॉयड फ़ोन,1 अपाची बाइक के अलावा फ्रॉड के लिए इस्तेमाल उपकरण व दस्तावेज को बरामद किया गया हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार साइबर फ्रॉड धानी, इंस्टैंट और एसबीआई के सस्ते ब्याज दरों पर भोले भाले लोगों को पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे, इसी कड़ी में नवादा ज़िले से नालंदा आए थे और उनसे लोन दिलाने के नाम पर पैसा लेने पहुंचे थे। तभी गुप्त सूचना पाकर नूरसराय पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार साइबर फ्रॉडों की पहचान नवादा ज़िले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम निवासी रविंद्र राम का पुत्र चंदन कुमार और बौधु राम का पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। फिल्हाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों साइबर फ्रॉड को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया है, साथ ही दोनों की आपराधिक रिकॉर्ड भी स्थानीय थाना से खंगाल कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

कैमूर में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 92 किलो से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

 मोहनिया चेकपोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण; अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने का निर्देश

कैमूर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 22.502 किलो मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे पर कैमूर में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुर

कैमूर में करोड़ों की शराब तस्करी का खुलासा, टायर-जीरे की बोरियों के नीचे छिपी थी खेप; दो चालक गिरफ्तार

स्कूल की मांग को लेकर NH-219 पर उतरे बसावनपुर के ग्रामीण, दो घंटे थमा रहा यातायात

चेकिंग में खुला कंटेनर का राज, कैमूर में 80 लाख की शराब जब्त; चालक गिरफ्तार

30 सितंबर तक करा लें जीवन प्रमाणीकरण, कैमूर के 5,976 पेंशनधारियों की पेंशन हो सकती है बंद, देखें लिस्ट

गोदाम में चल रहा था खाद की रिपैकिंग का खेल! कैमूर में 683 बोरी टेक्निकल यूरिया समेत भारी मात्रा में उर्वरक जब्त

ट्रक चालक से मारपीट के आरोप पर कैमूर प्रशासन सख्त, दो सदस्यीय टीम करेगी जांच; खनन कर्मियों का सितंबर का वेतन रोका

 

Exit mobile version