Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक मोहनियां थाना क्षेत्र के अमरपुरा ग्राम निवासी मनोज कुमार उनकी पत्नी बिंदा देवी एवं पुत्र प्रिंस एक साथ एक बाइक पर सवार होकर मुंडेश्वरी माता का दर्शन करने गए थे। जंहा से लौटते समय भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के समीप दूसरी बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गई।
जिस पर मोहनिया थाना क्षेत्र के शुक्ल पिपरा निवासी रामराज के पुत्र कृष्ण राम व धनंजय राम के पुत्र रोशन कुमार सवार थे। दुर्घटना में उक्त सभी लोग घायल हुए। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा मोहनियां के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल कृष्ण राम को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।