Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया गया कि पुलिस को बाइक चोरी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया और उनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके बाद भगवानपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध पूर्व में भी शराब सेवन से संबंधित मामला भगवानपुर थाना में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच कर रही है कि ये वाहन कहां से चोरी किए गए थे और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।



