Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान गांव के ही जितेंद्र सिंह, आंचल देवी और प्रिंस कुमार वहां पहुंचे और उनके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपित पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाकर हमला कर दिया गया। इस दौरान विजय सिंह के सिर और घुटने में गंभीर चोट लगी। पति के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर शोभा देवी और उनकी पुत्री करिश्मा कुमारी मौके पर पहुंचीं। महिला के अनुसार, इसके बाद उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
घटना के बाद घायल परिवार चैनपुर थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चैनपुर सीएचसी में उपचार के बाद विजय सिंह की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह, पिता हरिशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



