Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दूसरे पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन में आंचल सिंह, पति जितेंद्र सिंह, निवासी बखारी देवी घाटी ने आरोप लगाया है कि वह घर की साफ-सफाई के बाद कचरा फेंकने के लिए बाहर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के विजय सिंह द्वारा कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की गई। महिला के विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।
शोर सुनकर महिला के पति जितेंद्र सिंह और उनके पुत्र मौके पर पहुंचे तथा मामले को शांत कराने का प्रयास किया। आवेदन के अनुसार, इसी दौरान जितेंद्र सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। घायल जितेंद्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी पत्नी ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पहले पक्ष की शिकायत पर पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी थी। दूसरे पक्ष के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



