Homeभगवानपुरहरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव...

हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR

हरिपुर में पुलिस टीम पर पथराव, 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  पुलिस के मुताबिक, रविवार रात हरिपुर गांव में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
हालांकि पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों में मनोज बिंद पिता रामकृत बिंद, गुजराती देवी पति नचक बिंद, एक विधि-विरुद्ध किशोरी पिता रामकृत बिंद और तेतरी देवी पति रामकृत बिंद शामिल हैं। घटना को लेकर भगवानपुर थाने में चार नामजद आरोपियों के अलावा सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर पुलिस टीम के काम में बाधा डालने, पथराव करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि हरिपुर गांव में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। करीब तीन वर्ष पहले भी इसी गांव में वन विभाग और पुलिस की टीम पर पथराव की घटना हुई थी। पुलिस अब प्राथमिकी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments