Homeचैनपुरअमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा...

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

अमांव में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत अमांव पंचायत में मंगलवार को सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली इस यात्रा में शामिल बाइक सवार कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत को खास बनाने के लिए सड़क किनारे करीब एक दर्जन जेसीबी मशीनें कतार में खड़ी की गई थीं, जिन पर सवार कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान अमांव में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय से जुड़े लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों और यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जीविका दीदियों से योजनाओं के लाभ की ली जानकारी

सेवा संकल्प यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने अमांव पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचीं जीविका दीदियों से संवाद किया गया और उनसे जीविका के माध्यम से अब तक प्राप्त लाभ तथा योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से शिविर भी लगाए गए। खास तौर पर स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई। शिविर में 16 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहे। मौके पर ओपीडी का संचालन करते हुए जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

NS news

वडनगर से निकली है यात्रा, वाराणसी में चढ़ाया जाएगा गंगाजल

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 25 वर्षों तक जनसेवा के अवसर और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा गुजरात के वडनगर से शुरू हुई है और इसमें 25 बाइक पर करीब 50 कार्यकर्ता शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से होकर यात्रा बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित अमांव पंचायत पहुंची। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता गुजरात से गंगाजल लेकर चल रहे हैं, जिसे वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा।

अधिकारियों और भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश, चैनपुर अंचलाधिकारी, चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी चैनपुर, स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता अनुपम पांडे, चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, मेढ़ पंचायत के मुखिया कालिका प्रसाद, सोनू सिंह, बलदाऊ सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments