Homeचैनपुरमदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार;...

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

चैनपुर के मदुरना में शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के ठिकानों से अलग-अलग ब्रांड की कुल 93 पीस शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा करीब 18.320 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मदुरना गांव में शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने सिपू कुमार के घर की तलाशी ली। इस दौरान 25 पीस ब्लू लाइम और 38 पीस राइडर ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल/पैक की मात्रा 200 एमएल थी। इस तरह कुल 63 पीस शराब, यानी 12.600 लीटर बरामद की गई। मौके से सिपू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मदुरना निवासी अरविंद कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक कमरे में छिपाकर रखी 16 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा करीब 3.200 लीटर थी। इसके अलावा 14 पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 2.520 लीटर बताई गई। इस मामले में कुल 30 पीस शराब, यानी करीब 5.720 लीटर शराब बरामद हुई।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों के द्वारा उत्तर प्रदेश से शराब लाकर यहां अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। दोनों मामलों में शराब जब्त करने के बाद आरोपियों को चैनपुर थाना लाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना के आधार पर मदुरना गांव में कार्रवाई की गई थी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments