Home रामपुर तेज रफ्तर बाइक की टक्कर से युवक की मौत

तेज रफ्तर बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Bihar: रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवाबांध गांव के मोड़ के पास रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे एक बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वो घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अमाव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जंहा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान भीतरीबांध गांव के स्व मिश्री राम के लगभग 60 वर्षीय पुत्र डोमा राम के रूप में हुई है। जो चापाकल मिस्त्री का कार्य करते थे। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को वह अपने गांव से अमाव की तरफ साइकिल से किसी व्यक्ति का चापाकल बनाने के लिए जा रहे थे। इसी बीच लेवाबांध गांव के स्कूल से 100 मीटर दूर मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जिसमें वह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर तीन युवक सवार थे। जो भीतरीबांध गांव के ही रहने वाले है। दुर्घटना के बाद घायल मिस्त्री को धक्का मारने वाले बाइक सवार दो युवक ने बैठाकर अमाव गांव ने निजी क्लीनिक में ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। इसके बाद उक्त दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। फिर लोगों द्वारा मृतक के शव को लेकर घटनास्थल गए। जहां लोगों की भीड़ जुट गई।  सूचना पर करमचट थाना से डायल 112 की पुलिस और थानाध्यक्ष विकास कुमार भी दल बल के साथ पहुंचे। जहां घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था। इसी बीच परिजनों एवं कुछ लोगों के  द्वारा बाइक से धक्का मारने वाले की गिरफ्तारी की मांग किया जाने लगा।

मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार

युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूल जाते समय दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला मामले में, बाइक सवार की तलाश तेज; भ्रामक खबरों पर पुलिस सख्त

AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

पुलिस द्वारा समझा कर शांत कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक का एक पुत्र और चार पुत्रिया है। पुत्र का नाम विवेक कुमार 26 साल, पुत्रियों में चिंता देवी 35 साल, सरिता देवी 32 साल , रौशनी देवी 28 साल पूजा कुमारी 20 साल जिसकी शादी नहीं हुई है। परिवार का भरण पोषण चापाकल बना कर करते थे। इस मामले में करमचट थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव ने कहा कि परिवार बहुत गरीब है। विभाग से मुआवजे सहित जो प्रक्रिया होगी उसके तहत मदद कराया जायेगा।

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

 

 

 

Exit mobile version