Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह स्थानिय थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरी एक डीसीएम जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP128 T 5045 को जब्त किया एवं सहचालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार यह कार्रवाई की है, हालांकि इस कार्रवाई के दौरान चालक मौके पर से गाड़ी छोड़ कर उतरकर भागने में कामयाब रहा, जबकि खलासी सुरेंद्र सिंह जो जिला सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है उसे पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई जिसे पुलिस थाने ले आई है।
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जब्त शराब डीसीएम में खराब रुई के अंदर छिपा के रखी थी, जो कुल 276 पेटी नाइट ब्लू अंग्रेजी शराब है, जिनमें 180ml और 750ml की शराब भरी बोतलें भरी हुई है, पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की कुल मात्रा 2484 लीटर बताई गई है, जो कुल 11026 बोतलों में है।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
इससे संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करों पर हमेशा अपनी नज़र बनाई हुई है, जिस कारण बड़ी उपलब्धि पाने में सफल रहे हैं, गिरफ्तार शराब तस्करी में शामिल लोगों के ऊपर प्रतिबंध शराब की तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के उपरांत उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे