Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
इससे संबंधित जानकारी देते हुए चालक विपिन चौरसिया पिता बनारसी चौरसिया के द्वारा बताया गया कि यह भगवानपुर इण्डेन गैस एजेंसी का सिलेंडर हाटा बाजार में ग्राहकों के पास वितरण करने के लिए सिलेंडर वितरक के साथ गए थे, जहां से भरा हुआ सिलेंडर वितरण कर खाली सिलेंडर लेकर यह केंवा नहर के रास्ते भगवानपुर जा रहे थे, उस दौरान ग्राम बौरई के पास इनका पिकअप कीचड़ में फंस गया।
जिसे इनके द्वारा एवं साथ में मौजूद हाॅकर विनोद कुमार पांडे पिता हीरालाल पांडे के द्वारा निकालने का प्रयास किया जा रहा था, उस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग सभी शराब के नशे में धुत थे, इन लोगों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच किया जाने लगा, जिनमें से एक व्यक्ति को यह पहचानते हैं वह ग्राम बौरई के निवासी गूंगई यादव के पुत्र हरिहर यादव है, उसके साथ तीन अन्य और लोगों को यह नहीं पहचानते।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर ओडी में मौजूद एएसआई अभिषेक कुमार के द्वारा बताया गया कि गैस सिलेंडर वितरण करने को इस्तेमाल किए जाने वाले पिकअप के पिकअप चालक के द्वारा मारपीट की सूचना दी गई थी, मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया है, मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है, थानाध्यक्ष इलेक्शन ड्यूटी में है वापस लौटते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
- थावे दुर्गा मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, 51 लाख के आभूषण ले भागे चोर
- हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति गिरफ्तार