Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर से कुछ दूरी पर दिया वारदात को अंजाम
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती की हत्या दिनदहाड़े की गई। गोली चलने की घटना सामने आने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जादोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल रमी कुमारी की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। पुलिस आपसी रंजिश समेत विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े घर के पास युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने से जागीरी टोला सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। वहीं, बेटी की शादी के सपने संजो रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।