Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदुल्लहपुर के एक छात्र युवक की मछली मारने के दौरान कुदरा नदी में डूबने से मौत हो गई, उक्त छात्र एमबीए की पढ़ाई कर रहा था, मृत छात्र की पहचान ग्राम सदुल्लहपुर के निवासी रामनगीना बिंद के 24 वर्षीय पुत्र सावन कुमार के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना बुधवार के दोपहर की है, नदी में मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में जाल में फंस जाने के कारण होने की बात बताई जा रही है, बताया जाता है कि छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ कुदरा नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था, मछली पकड़ने के दौरान वह नदी में घुस गया।
- सात साल बाद सामने आई 2019 में लापता महिला की कहानी, हैदराबाद से बरामद; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
- शेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों से करोड़ों की ठगी, जमीन बेचकर भी निवेश कर बैठे पीड़ित
उसी क्रम में गहरे पानी में चल गया और जाल में फस गया, काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो मौके पर मौजूद दोस्त घबरा गए और उसकी तलाश शुरू कर दिए काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद हुआ, जिसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों को मिली इस खबर को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
स्थानीय ग्रामीण सहित गांव के मुखिया के द्वारा तत्काल युवक को रेफ़रल अस्पताल रामगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया, इसके बाद मौके पर से कुछ लोगों के द्वारा इसकी सूचना रामगढ़ थाने को दी, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
- मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार
- युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय ग्रामीण एवं जानकारों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक सावन अपने दो भाइयों में बड़ा था जो अभी अविवाहित ही था, बताया जा रहा है कि मृतक सावन काफी तेज तरार युवक था, उसके द्वारा काफी मन लगाकर पढ़ाई की जा रही थी एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही था।
- कैमूर में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 92 किलो से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार
- मोहनिया चेकपोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण; अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने का निर्देश
तभी बुधवार कि दोपहर अपने दोस्तों के साथ कुदरा नदी में मछली पकड़ने चल गया, जहां शाम चार बजे के करीब या घटना घटित हुई है। खबर लिखे जाने तक शव के पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को पुलिस के द्वारा सौंप दिया गया था, जहां से लोग युवक के दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए थे।
- 42 घंटे की तलाश के बाद करमचट डैम से बरामद हुआ 14 वर्षीय रोहित का शव, रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली
- सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार