Home भागलपुर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत

Bihar: भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना रविवार की सुबह नवगछिया में बाबा विशु राउत पुल के पास हुई है। जहां एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त अपने एक अन्य दोस्त के जन्मदिन पार्टी में नवगछिया के मकनपुर चौक आए थे जहां से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीनो दोस्तों की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतकों की पहचान सहरसा जिले के रघुनाथपुर के प्रिंस कुमार, नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी सुकेश कुमार एवं इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सूरज कुमार उर्फ राहुल के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस ने मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह 4:00 बजे की है नवगछिया थाना की गश्ती टीम सुबह 5 बजे बाबा विशु राउत पुल पर गश्ती के लिए निकली थी तभी उनकी नजर सड़क पर लगी भीड़ पर पड़ी नजदीक जाने पर पता चला की तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जिसके बाद आनन-फानन में वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और शव को शिनाख्त करने और पोस्टमार्टम कराने के अनुमंडल अस्पताल लाया। मृतक युवकों की शरीर की जांच की गई तो तीनो के पास से मोबाइल मिला जिसके आधार पर एक युवक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई और मृतकों के फोटो की सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसके बाद सभी मृतक युवकों की पहचान हो पाई।

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

वही रंजीत कुमार, मृतक के परिजन ने कहा कि सूरज कुमार उर्फ राहुल मेरा भतीजा है सूरज कटिहार नवोदय विद्यालय में पढ़ता था। बीमारी की वजह से छुट्टी लेकर आराम करने के लिए घर आया था। रात में घर में कह कर निकला था की हम दोस्त के जन्मदिन के पार्टी में जा रहे है, जन्मदिन पार्टी करने के बाद कहां जा रहा था ये हमलोगों का पता नही था। सुबह इसके मौत की खबर मिला, जब अस्पताल पहुंचे तो तीनो युवकों की मौत हो गई थी और धर्मेंद्र कुमार मंडल, मृतक के परिजन ने कहा कि मेरे साला के ममेरा भाई प्रिंस की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, प्रिंस कदवा के पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। यह जन्मदिन पार्टी में आया था और यहीं से वापस लौट रहा था , घटना 4 बजे का बताया जा रहा है। प्रिंस दो भाई और एक बहन है। और यह सबसे बड़ा था। प्रिंस की शादी 6 वर्ष पूर्व ही हुई थी इसको एक 3 वर्षीय पुत्र भी है।

मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार

मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर हत्या का आरोप

तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 लाख के जेवर हड़पे, बीमार मामा को ठीक करने का दिया झांसा; पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुठानी में रेलवे सिग्नल केबल चोरी का पर्दाफाश, बोरी में केबल लेकर जाते तीन पकड़े गए, पूछताछ में दो बार केबल काटने की बात कबूली

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव में युवक घायल

मोहनिया में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

कमरे में सो रहे पेंटर को जहरीले सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

बगीचे में सो रहे युवक पर देर रात हमला, कंधे में गोली लगने से गंभीर; वाराणसी रेफर

 

 

Exit mobile version