Home भागलपुर जदयू महानगर अध्यक्ष पर लोहे की राड और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला

जदयू महानगर अध्यक्ष पर लोहे की राड और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला

Bihar: भागलपुर, जदयू के महानगर अध्यक्ष राजदीप यादव राजा पर शनिवार को परबत्ती मोहल्ले में जानलेवा हमला कर उनकी जान लेने का कोशिश किया गया। यह घटना तब घटी जब महानगर अध्यक्ष राजदीप परबत्ती मोहल्ले स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह परबत्ती पहुंचे वहां रास्ते में स्थानीय सूरज यादव के मिल जाने पर उनसे बातें करने लगे। तेज धूप होने के कारण सूरज के साथ एक किराना स्टोर में प्रवेश कर बात कर रहे थे। तभी उन्हें तीन-चार की संख्या में आये लोगो ने किराना स्टोर से खींच कर बाहर निकाला फिर बेतहाशा लाठी-डंडे से जमकर पीटा इस दौरान उन्हें बचाने कोई नहीं आया। हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर कर बेरहमी से लाठी-डंडे-लोहे की राड से मार कर जमीन पर गिरा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

लोहे की राड और लाठी-डंडे के प्रहार से ललाट, नाक, कमर, पीठ आदि में काफी चोटें आई है। घटना की सुचना पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी एवं  विश्वविद्यालय, तातारपुर और जोगसर थाने की पुलिस के अलावा एसआइइटी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर जख्मी हालत में राजदीप यादव को छोड़ कर भाग निकले। घटना के सम्बन्ध में राजदीप यादव के लिखित बयान पर विश्वविद्यालय थाने में धनंजय यादव, कन्हैया यादव, छोटू यादव, नरेंद्र यादव, पलटू यादव को आरोपित बनाया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर छापेमारी कर हमलावरों में एक धनंजय यादव के घर से एक पिस्तौल, तीन कारतूस, एक एयरगन और एक फरसा बरामद किया है।

आपसी विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, ट्रैक्टर से कुचलकर 45 वर्षीय अशोक सिंह की मौत

धनतेरस की रात मंदिर में बड़ी चोरी, डेढ़ सौ साल पुरानी अष्टधातु की आठ मूर्तियां गायब

शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी की जांच तेज, छपरा डीईओ कार्यालय से निगरानी टीम ने अकाउंटेंट को दबोचा

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

पुलिस हमलावरों में  किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एक पक्ष से केस दर्ज होने के बाद धनंजय के पिता चंदर यादव विश्वविद्यालय थाने अपने पक्ष से केस दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विश्वविद्यालय पुलिस का कहना है कि उनके घर से हथियार बरामद किया गया है इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया की पलटू यादव ने राजदीप यादव के गले से दो सोने की चेन छीन ली जबकि धनंजय यादव समेत अन्य ने हमले के बाद कपड़े फाड़ डाले, धनंजय ने पैंट की जेब से 15 हजार रुपये भी छीन लिए। वही जब उनपर हमला हो रहा था तब हमलावरों में धनंजय यादव ने उनका गला दबाकर भी जान से मारने का प्रयास किया, कन्हैया पैंट खोल नंगा करने का प्रयास कर रहा था तभी स्थानीय सूरज यादव, रणवीर यादव आदि भी पहुंच गए। पुलिस के भी आ जाने से जान बची। वरना हमलावर उनकी जान ले लेते।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

वही इस घटना की वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजदीप यादव को हमलावर पीटते हुए गाली-गलौज कर बोल रहे हैं कि हमारी जमीन पर कब्जा करने आए थे। तुम ऊपर टोला का खुद को किंग समझते हो। जान ले लेंगे। तुम्हें मालूम नहीं हमारे परिवार के बारे में। हमलावरों में एक उन्हें पानी भी पिलाता है। यह भी बोलता है कि यहां के दामाद हो। ममता भी आ रहा है। ऐसा किये क्यों। हमारी जमीन पर आए क्यों। इधर स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा तेजी से फैल रही है कि राजदीप यादव की परबत्ती में ससुराल है। वह यदि जमीन कब्जा की नीयत से आते तो हथियार के साथ आते। उनके पास लाइसेंसी हथियार है। राजदीप ने बताया कि वह अपने ससुराल जा रहे थे। स्वर्गीय कामेश्वर यादव के परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है। उनके पुत्र सूरज यादव के रास्ते में मिल जाने पर बातचीत करने लगा। हमलावर भी स्वर्गीय कामेश्वर यादव के भतीजे हैं जिनका पारिवारिक जमीनी विवाद उसी बेशकीमती भूखंड को लेकर चला आ रहा है। राजदीप के वहां आने को दूसरे पक्ष में गहरी नाराजगी थी।

दुर्गावती में चोरी की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार युवक दबोचे गए

झारखंड जाने के दौरान बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

कर्मनाशा बाजार में रातभर घर खंगालते रहे चोर, सुबह बिखरा सामान देख परिवार के उड़े होश

दुर्गावती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की कवायद

NH-19 पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 33 पशु बरामद, चार गिरफ्तार

नौबतपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्गावती के 25 वर्षीय युवक की मौत

रात में बाइक हादसे के बाद तालाब में गिरा युवक, सुबह पानी में मिला शव

कर्मनाशा के पास एनएच-19 पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, महिला और बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

एनएच-19 पर पुलिस की छापेमारी, कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 43 मवेशी बरामद

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल

 

 

 

Exit mobile version