Home दुर्गावती झारखंड जाने के दौरान बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते...

झारखंड जाने के दौरान बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

कैमूर: NH-19 पर बस यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Bihar: कैमूर, नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बस कर्मनाशा पावरग्रिड के समीप पहुंची थी, तभी यात्री की हालत गंभीर होने लगी। आनन-फानन में बस चालक ने इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल यात्री को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती के कर्मनाशा में हुई मौत के बाद  थाने पहुंचे परिजन
दुर्गावती के कर्मनाशा में हुई मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी नीरज कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार यादव वाराणसी से बस में सवार होकर झारखंड जा रहे थे। बुधवार की देर रात करीब 12 बजे जब बस दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पावरग्रिड के पास पहुंची, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। यात्री की स्थिति लगातार गंभीर होती देख बस चालक ने बिना देर किए दुर्गावती पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बीमार यात्री को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक उनकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

यात्री की मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार अन्य यात्रियों के बीच भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version