Home दुर्गावती कर्मनाशा के पास एनएच-19 पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, महिला...

कर्मनाशा के पास एनएच-19 पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, महिला और बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

कैमूर में एनएच-19 पर भीषण हादसा, बाइक सवार तीन घायल, बच्चे का पैर टूटा

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कर्मनाशा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में महिला और छह वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बच्चे का बायां पैर टूट गया। सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी उषा देवी (45 वर्ष), श्याम सुंदर कुमार (25 वर्ष) और उपकार कुमार (6 वर्ष) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बनारस से गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लोग बाइक पर सवार होकर बनारस से अपने गांव सराय लौट रहे थे। इसी दौरान कर्मनाशा के पास बाइक चालक को नींद आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एनएचएआई की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. निकाईल अंसारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान छह वर्षीय उपकार कुमार का बायां पैर टूटा पाया गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, उषा देवी और श्याम सुंदर कुमार को भी बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।

 

Exit mobile version