Home बक्सर असामाजिक तत्वों ने प्रशासन पर किया पथराव, फूंक दी गाड़ियां, कई घायल

असामाजिक तत्वों ने प्रशासन पर किया पथराव, फूंक दी गाड़ियां, कई घायल

Bihar:  बक्सर जिले के चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट में पिछले 11 दिनों से ज्यादा समय से धरना दे रहे किसानों के वेश में असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रशासन पर पथराव किये जाने का मामला सामने आया है। साथ ही प्रशासन के समक्ष ही कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया गया। इस घटना के बाद अराजकता का माहौल कायम हो गया और किसी ने इसी का फायदा उठाकर एक बोलेरो वाहन में आग लगा दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा स्वयं मौके पर पहुंच गए, उनके साथ डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी मनीष कुमार, एसडीएम धीरेन्द्र मिश्र तथा दोनों डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आफाक अख्तर अंसारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद थे, इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और यह स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को चौथा थर्मल पावर प्लांट के गेट पर बैठकर आवागमन का मार्ग अवरुद्ध कर रहे किसानों को प्रशासन की तरफ से पहुंचे एसडीएम-एसडीपीओ के द्वारा कार्य में व्यवधान डालने से मना किया गया, उनसे यह कहा गया कि यह हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना है, लोकतांत्रिक तरीके से किसान अपना धरना प्लांट के गेट से हटकर कहीं अन्य जगह दें, जिससे कि थर्मल पावर प्लांट के निर्माण में बाधा उत्पन्न ना हो, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ उपद्रवियों ने हवाई फायरिंग और प्रशासन पर पथराव कर दिया, जवाबी कार्रवाई में दूसरे तरफ से भी पथराव और लाठी चार्ज हुआ, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई, इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर किसी ने सड़क पर खड़ी एक बोलेरो वाहन में आग लगा दी, स्थिति जब नियंत्रण से बाहर होने लगी तो प्रशासन ने पीछे हटते हुए अतिरिक्त बल के साथ दोबारा थर्मल पावर प्लांट की गेट की तरफ कूच किया है, खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

मौके पर पहुंचे जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि पटना हाई कोर्ट का स्पष्ट निर्देश आया है कि थर्मल पावर प्लांट के निर्माण में किसी प्रकार से कोई बाधा उत्पन्न ना की जाए, साथ ही आचार संहिता प्रभावी होने के बाद धारा-144 भी लगाई गई है, ऐसे में किसानों से लगातार यह वार्ता हो रही थी कि वह अपना धरना खत्म करें, इसी बीच बुधवार को जब प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो तकरीबन 5 राउंड हवाई फायरिंग कर दी गई और प्रशासन पर पथराव कर दिया गया, इस हमले में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास जारी है।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

Exit mobile version