Home गया जीतन राम मांझी ने एनडीए का उम्मीदवार बनते ही लगाया जय श्रीराम...

जीतन राम मांझी ने एनडीए का उम्मीदवार बनते ही लगाया जय श्रीराम का नारा

Bihar: गया जिले के धर्म सभा भवन के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में एनडीए में शामिल सभी दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां बतौर मुख्य अतिथि एनडीए के गया लोकसभा चुनाव से समर्थित उम्मीदवार सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के द्वारा मंच पर जीतन राम मांझी को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।  इस दौरान मंच से जीतन राम मांझी ने भी जय श्रीराम के नारे लगाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं जब पत्रकारों के द्वारा एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा की हमें कभी भगवान श्रीराम या श्रीकृष्ण के नाम से चिढ़ नहीं थी। अगर ऐसा कोई कहता है तो गलत कहता है। यह उसकी मूर्खता है। भगवान श्रीराम के चरित्र को जिन्होंने सामने लाकर नीति व सिद्धांत की बात कही थी, तो वैसे में हमने कहा था कि यह नीति और सिद्धांत भूत, भविष्य और वर्तमान के लिए है। भगवान श्रीराम पुरुषोत्तम है। हम भी उन्हें प्रणाम करते हैं। इतना ही नहीं अगर किसी की आस्था मिट्टी में है तो उसको भी प्रणाम करते हैं। सबकी अपनी आस्था होती है, जो लोग भगवान श्रीराम को मानते हैं हम उन्हें भी प्रणाम करते हैं। भगवान श्रीराम पुरुषोत्तम थे और उन्हें हर कोई मानता है। भगवान श्रीराम को पूजने वालों को हम चरण स्पर्श करते हैं।

दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश

नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा

दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में कार 20 फीट गड्ढे में गिरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की मौत

नालंदा में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, तीन दिन से जारी तनाव फिर भड़का

राजगीर में रहस्यमयी घटना: जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार यात्रियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एसटीएफ ने हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

घर से ताश खेलने निकले युवक की चाकू गोद हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री व विधायक पर किया हमला, भाग कर बचाई जान

 

 

Exit mobile version