Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
A huge quantity of liquor coming from UP has been recovered by Chainpur police under Chainpur police station area of Kaimur district, while Scorpio car along with liquor has also been confiscated, while leaving the vehicle from the spot, the liquor businessman managed to escape. Is.

- बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट
- मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि यूपी की तरफ से सफेद स्कॉर्पियो में एक शराब तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जा रहा है, सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल केवा नहर के समीप वाहनों की जांच पड़ताल की जाने लगी।
- कपड़े सुखाने के दौरान हादसा, बिजली के करंट ने छीन ली 40 वर्षीय महिला की जिंदगी
- फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तभी एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आता हुआ दिखा, जो पुलिस वाहन को देखकर तत्काल काफी तेजी से वाहन को मोड़ कर भागने लगा जिसके उपरांत उक्त वाहन का पुलिस के द्वारा पीछा किया जाने लगा वाहन तेजी से भागते हुए खरिगांवा चौक गोलंबर के पास गोलंबर से हल्की रगड़ खाने के बाद उसकी रफ्तार कम हुई तब तक पुलिस के द्वारा वाहन को घेर लिया गया, मगर तब तक कारोबारी वाहन को छोड़कर मौके पर से भाग निकला।
- वैशाली से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बिहार अब निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए दौर में
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
वाहन को जब्त करते हुए वाहन की तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में 180ml के 8 पीएम कुल 45 पेटी जिसमें कुल 2160 टेट्रा पैक बरामद किया गया, वहीं 5 पेटी ऑफिसर चॉइस प्रत्येक 180ml कुल 240 पीस बरामद किए गए, रॉयल स्टेज कंपनी का 375ml का अंग्रेजी शराब कुल 72 पीस बरामद किया गया, जबकि 750ml स्टेज 24 पीस बरामद किया गया है, बरामद सभी शराबों के आकलन करने पर कुल 477 लीटर पाया गया, स्कॉर्पियो वाहन पर झारखंड का नंबर अंकित है रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान करने में पुलिस जूटी है।
- 11 और 12 दिसंबर को होगा माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026, भगवानपुर धर्मशाला परिसर में सजेगा सांस्कृतिक मंच
- प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी 48 घंटे में चिन्हित, कार्रवाई शुरू