Bihar: कटिहार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा एएनएम से ट्रांसफर के बदले घुस में चुम्मा की डिमांड की जा रही है, एएनएम और चिकित्सा पदाधिकारी के बीच हुई वार्ता की ऑडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वही वायरल हुए इस ऑडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में बवाल मचा हुआ है, चिकित्सा पदाधिकारी के इस हरकत से सभी लोग हैरान हैं वहीं चिकित्सा पदाधिकारी अपनी सफाई में कह रहे हैं ट्रांसफर कर दिया तो मुझे फंसाने की साजिश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
दरअसल पूरा मामला कटिहार जिले के समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र का है, स्वास्थ्य विभाग की एक एएनएम ने आरोप लगाते हुए बताया है कि स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ विनय सिंह पिछले कई दिनों से लगातार इनके साथ गलत भाषा का प्रयोग करते हुए अनैतिक बर्ताव कर रहे हैं, यहां तक कि उनके द्वारा फोन पर इनसे चुम्मा की डिमांड की गई है।
वहीं इस पूरे मामले में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि पूरा आरोप बेबुनियाद है महिला स्वास्थ्य कर्मी का ट्रांसफर किया गया है इसी बात को लेकर इनके ऊपर आरोप लगाया जा रहे है, एएनएम से मीटिंग को लेकर बात हुई थी, इसी बीच इनकी बेटी के द्वारा नतनी को लाकर इन्हें दे दिया गया और यह अपनी नतनी को चुप कराने के प्रयास कर रहे थे।
- चिराग पासवान ने विपक्ष को दी नसीहत, बोले- लोकतंत्र में अराजकता की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
इसी बीच इनके द्वारा अपनी पत्नी से कहा गया कि एक चुम्मा दे दो बेटा, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने आगे बताया कि फोन पर की गई बातचीत जो इनके द्वारा बोला गया संयोगवश वह मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया यह फोन बंद करना भूल गए थे महिला एएनएम के द्वारा जो आरोप इनके ऊपर लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है सिर्फ फसाने के लिए यह आरोप लगाया गया है, वहीं एएनएम के द्वारा इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद पुरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, लोगों के द्वारा तरह की बातें की जा रही हैं, वह वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
वैशाली से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बिहार अब निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए दौर में
Bihar: पटना, बिहार अब विकास की नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कभी पिछड़ेपन और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहने वाला प्रदेश आज निवेश, सड़क, बिजली, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैशाली की […]