Home बिहार लैंड फॉर जॉब मामले में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने साधा निशाना

लैंड फॉर जॉब मामले में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने साधा निशाना

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी

Bihar: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर लैंड फॉर जॉब मामले में सोमवार को बीजेपी कार्यालय में मिलन समारोह के दौरान बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि आज करोड़ों की संपत्ति रखने वाली एके इन्फ़ोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सिर्फ एक लाख में तेजस्वी यादव ने खरीद लिया था, खुद ललन सिंह ने ईडी और सीबीआई को इस मामले से जुडे कागजात उपलब्ध कराए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

उन्होंने ने कहा कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए लोगों को नौकरी दी और जमीन लिखवा ली, इस मामले में कंपनी एके इन्फ़ोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को तेजस्वी यादव ने एक लाख रुपये में ख़रीद ली उस कंपनी के पास आज करोड़ों को संपत्ति है, उस मामले में 2017 में चार्जशीट फाइल नहीं हुई थी, मैं देख रहा हूं कि गलत बयान चल रहा है कि 2017 में चार्जशीट फाइल हुई थी और फिर आज 7 साल बाद चार्जशीट फाइल की गई है, इस केस को बंद कर दिया गया था लेकिन इसके सारे कागजात ललन सिंह और जदयू के लोगों ने ईडी और सीबीआई को उपलब्ध कराए थे।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि ये नीतीश कुमार के लिए चुनौती है कि वे भ्रष्टाचार से समझौता करते हैं या नहीं, या फिर वो तेजस्वी से पूछते हैं या नहीं की आखिर पूरा मामला क्या है, नीतीश कुमार को अविलंब तेजस्वी यादव को पद से बर्खास्त कर देना चाहिए, हालांकि हम लोग को उम्मीद है कि वो तेजस्वी को बर्खास्त नहीं करेंगे क्योंकि वो उन्हीं की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे, सीएम नीतीश कुमार के लिए अब एनडीए का रास्ता बंद हो चुका है ऐसे में नीतीश कुमार की मजबूरी है कि वो राजद का साथ दें।

मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद

अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह, पिता ने 13 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब

जीटी रोड पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: 96 किलो डोडा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, होटल बना था ठिकाना

शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल

सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद

ट्रक ने टेंपो में मारा जोरदार टक्कर, 3 की मौत 6 घायल

युवक का अपहरण कर माँगा फिरौती, 2 आरोपित गिरफ्तार

प्रियांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Exit mobile version