Home बिहार ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नेपाल के विराटनगर होटल में बिहार के युवक प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, चार दोस्त हिरासत में

Bihar: अररिया/जोगबनी। बिहार के सहरसा निवासी एक युवक की नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रिंस यादव के रूप में हुई है, जो पटना स्थित ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के साथ मौजूद चार दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव अपने चार मित्रों के साथ नेपाल के विराटनगर पहुंचे थे और महानगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार देर रात होटल के कमरे में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस सक्रिय हो गई और होटल में मौजूद प्रिंस के चारों साथियों से पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ बिंदुओं पर संदेह है, जिसके आधार पर सभी को हिरासत में रखा गया है। हालांकि, अब तक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

नेपाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर सहरसा रवाना हो गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में भी इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Exit mobile version