Home औरंगाबाद जीटी रोड पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: 96 किलो डोडा के साथ...

जीटी रोड पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: 96 किलो डोडा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, होटल बना था ठिकाना

औरंगाबाद में 96 किलो डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, जीटी रोड पर बड़ा नेटवर्क उजागर

Bihar: औरंगाबाद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। जीटी रोड पर देव मोड़ के पास से तीन तस्करों को दबोचा गया, जबकि चौथे आरोपी को लाइन होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से कुल 96.610 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक कार और एक टेंपो भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में पंजाब के पटियाला निवासी जीत सिंह, बारुण थाना क्षेत्र के मंजित कुमार सिंह, दुर्गा कुमार और अजय सिंह शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंजित कुमार इस गिरोह का सरगना है, जबकि जीत सिंह जीटी रोड किनारे लाइन होटल चलाकर इस अवैध धंधे में सहयोग कर रहा था।

पुलिस अधिकारी सुवास कुमार ने बताया कि तस्कर डोडा को टेंपो में लादकर ला रहे थे और कार को “लाइनर” के तौर पर आगे-पीछे चलाया जा रहा था, ताकि पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। योजना थी कि माल को होटल तक लाकर वहां से पंजाब भेज दिया जाए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि डोडा झारखंड के पलामू जिले से लाया गया था। चेक पोस्ट से बचने के लिए तस्कर बालूगंज और देव मोड़ जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लाइन होटल पर छापेमारी कर होटल संचालक को भी पकड़ लिया। इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Exit mobile version