Home भगवानपुर मारपीट कर गहने छीनने के मामले में महिला समेत चार पर हुआ...

मारपीट कर गहने छीनने के मामले में महिला समेत चार पर हुआ FIR

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मारपीट करने तथा गहने छीनने के मामले में एक महिला समेत कुल चार लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की है। दरअसल स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर मल्लाह की पत्नी रिंकू कुंवर ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवानपुर थाना

बीते 4 दिसंबर की शाम गांव के ही ढोंढ़ा मल्लाह के पुत्र चंद्रशेखर मल्लाह की पत्नी मुन्नी देवी व उसके रिश्तेदार दुर्गावती थाना क्षेत्र के सौंठा गांव निवासी विनोद मल्लाह एवं यूपी के चंदौली जिला क्षेत्र अंतर्गत नौबतपुर गांव निवासी मनीष मल्लाह द्वारा भूमि विवाद को लेकर मुझे तथा मेरे बेटे अक्षय कुमार एवं मेरी बेटी तारा कुमारी को लाठी डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया, और जान मारने की धमकी देते हुए जमीन छोड़कर भाग जाने की धमकी सभी के द्वारा दी गई। साथी ही साथी घटना के क्रम में मेरे गले में पड़े सोने की चेन कान की बाली तथा नाक की नथुनी भी छीन ली गई। इस घटना के बाद हम सभी घायलों को भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हमें सदर अस्पताल से होते हुए वाराणसी के ड्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। थानेदार अनिल प्रसाद ने इस मामले में की गई प्राथमिक की पुष्टि की है।

मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; 5 गिरफ्तार

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

Exit mobile version