Home चैनपुर कैमूर में स्वर्णकार को बुलाकर मारपीट और छिनैती का आरोप, बकाया रकम...

कैमूर में स्वर्णकार को बुलाकर मारपीट और छिनैती का आरोप, बकाया रकम के बहाने फंसाने की शिकायत

कैमूर में स्वर्णकार से मारपीट और छिनैती, बकाया पैसे के बहाने बुलाकर छीने गहने

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक स्वर्णकार के साथ मारपीट और गहने छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुराने बकाया भुगतान और नए गहने खरीदने के बहाने उसे बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट कर जेवरात छीन लिए गए। मामले को लेकर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मसोई गांव निवासी सुबास सेठ, जो फेरी लगाकर आभूषण बेचने का काम करते हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व कमता गांव निवासी मुन्ना सिंह ने उनसे मंगलसूत्र, सिकड़ी समेत कई गहने खरीदे थे। आरोप है कि खरीदारी के बाद करीब 1 लाख 16 हजार रुपये बकाया रह गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

कई बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित के अनुसार, बाद में मुन्ना सिंह ने गहनों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिए गए आभूषण टूट गए हैं और सामान सही नहीं था। इसी बीच रविवार दोपहर करीब तीन बजे फोन कर उन्हें मसोई गांव स्थित जगत सिंह के बैठका पर बुलाया गया। वहां बकाया रकम देने और नए गहने खरीदने की बात कही गई। सुबास सेठ का आरोप है कि जब वह गहने लेकर वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान सोने की चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी समेत अन्य जेवर छीन लिए गए।

साथ ही दबाव बनाकर स्टांप पेपर पर यह लिखवाने की कोशिश की गई कि पहले दिए गए सभी गहने वापस मिल गए हैं और अब कोई बकाया नहीं बचा है। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर उनके साथ फिर मारपीट की गई। किसी तरह वहां से निकलकर वह घायल अवस्था में चैनपुर थाना पहुंचे, जहां इलाज कराने के बाद लिखित आवेदन दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट और छिनैती के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version