Home भगवानपुर भगवानपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 3.5 लीटर सनफिक्स...

भगवानपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 3.5 लीटर सनफिक्स के साथ दुकानदार गिरफ्तार

भगवानपुर में सनफिक्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लीटर नशीला पदार्थ बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सनफिक्स नामक नशीले पदार्थ की बिक्री के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से करीब 3.5 लीटर सनफिक्स बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को भगवानपुर थाना पुलिस मुंडेश्वरी-रामगढ़ सहयोग शिविर से लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे दो युवक प्लास्टिक की थैली में रखे किसी पदार्थ का सेवन करते दिखाई दिए। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद दोनों को रोककर पूछताछ की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे सनफिक्स का सेवन कर रहे हैं। उनका कहना था कि इस पदार्थ के सेवन से उन्हें नशा होता है और शराब जैसा एहसास होता है। युवकों के बयान के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की। दोनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने भगवानपुर बाजार स्थित एक गुमटीनुमा दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग मात्रा में रखा गया लगभग 3.5 लीटर सनफिक्स बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने दुकान संचालक भगवानपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र गुप्ता का पुत्र बताया गया है।

नशे का सेवन करते पकड़े गए युवकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी सरोज मुसहर तथा सोनहन थाना क्षेत्र के भोखरा गांव निवासी मिथुन मुसहर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सनफिक्स का बढ़ता प्रचलन युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उनका मानना है कि इस तरह के नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं और समाज में नशाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं। थानाध्यक्ष शेखर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार और इसके सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी है।

 

Exit mobile version