Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए आवेदन में मसोई गांव निवासी खिचडू राम ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी वर्ष 2021 में बेलाव थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी धीरज कुमार से हुई थी। विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके मसोई आई थी। आवेदन के अनुसार, 23 जून की सुबह करीब 9 बजे गुड़िया कुमारी अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। हालांकि, वह अपने ससुराल नहीं पहुंची। जब काफी देर तक उसका कोई संपर्क नहीं हुआ तो मायके और ससुराल पक्ष के लोग उसकी तलाश में जुट गए।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और उसके बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। अंततः महिला के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पुत्री और नाती की सकुशल बरामदगी की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके बच्चे की तलाश के लिए पुलिस सभी आवश्यक कदम उठा रही है।