Home चैनपुर घर के बंटवारे का विवाद पहुंचा सड़क पर, भाई और दो भतीजों...

घर के बंटवारे का विवाद पहुंचा सड़क पर, भाई और दो भतीजों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

कैमूर: घर के बंटवारे के विवाद में भाई और दो भतीजों पर मारपीट का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा बाजार में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घर के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब एक व्यक्ति को उसके ही भाई और दो भतीजों ने कथित तौर पर रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से पीट दिया। घटना में घायल व्यक्ति ने इलाज कराने के बाद चैनपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवमूरत साह के पुत्र राधेश्याम साह के रूप में हुई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, राधेश्याम साह हाटा बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान हाटा मोड़ के समीप उनके भाई नगीना साह और उनके दो पुत्र अनिल कुमार साह एवं सुनील कुमार साह लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।

आरोप है कि तीनों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राधेश्याम साह ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडे से मारपीट की। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं।घटना के बाद घायल राधेश्याम साह इलाज कराने चले गए। उपचार के बाद उन्होंने चैनपुर थाने पहुंचकर अपने भाई और दोनों भतीजों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Exit mobile version