Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीढ़ी के नीचे बोरों में छिपाकर रखी थी शराब
छापेमारी के दौरान पुलिस को घर की सीढ़ी के नीचे रखे दो प्लास्टिक के बोरे मिले। तलाशी लेने पर पहले बोरे से पारदर्शी प्लास्टिक में पैक महुआ निर्मित शराब के 31 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में 500 एमएल शराब थी। वहीं, दूसरे बोरे से 180 एमएल के 10 टेट्रा पैक 8 पीएम व्हिस्की और 200 एमएल के 8 पीस ग्लोबस स्प्राइट राइडर नाम से देसी मसालेदार शराब बरामद की गई।
बिस्तर के नीचे छिपाकर रखी गई थी राइफल
घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बिस्तर के नीचे ढंककर रखी गई एक देशी राइफल भी मिली। राइफल के संबंध में पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया कि यह उसके पति गया बिंद की है। पुलिस द्वारा राइफल से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर महिला कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति पहाड़ी इलाके से महुआ निर्मित शराब और उत्तर प्रदेश से देसी व अंग्रेजी शराब लाता है, जबकि वह घर से शराब की बिक्री करती है।
18.9 लीटर शराब जब्त, पति की तलाश जारी
मामले में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखमनपुर गांव में छापेमारी की गई थी। इस दौरान अलग-अलग प्रकार की कुल 18 लीटर 900 एमएल शराब और एक देशी राइफल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि शराब बिक्री में संलिप्त सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पति गया बिंद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस बरामद शराब और राइफल को जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।